*उत्तर प्रदेश-कानून व्यवस्था ध्वस्त प्रदेश माफिया मस्त**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*




भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा 

कानून व्यवस्था ध्वस्त
माफिया मस्त, सरकार पीलियाग्रस्त
प्रयागराज ( इलाहाबाद ) में गैंगस्टर वार के शिकार हुए राजूपाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह उमेश पाल एडवोकेट की कल दिन दहाड़े हुयी हत्या ने लगभग दो दशक पहले हुयी हत्या के इस मामले में दोषियों के गले तक कानून का फन्दा पहुंचने की उम्मीदों को काफी संकुचित कर दिया है। श्री पाल की हत्या गोलियों और बमों के हमले से उनके घर के बाहर पुलिस अभिरक्षा में की गयी जिसमें उनके दोनों अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
ये हत्या उत्तर प्रदेश सरकार के उन दावों को तार तार कर देती है जिन्हें वे बार बार दोहराते नहीं थकते कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी पर ला दी है। यह भाजपा के उस दाबे को भी साफ तौर पर झुठला देती है कि उसके बुलडोजर की गर्जना से उत्तर प्रदेश माफ़ियामुक्त हो गया है। 
ज्ञात हो कि राजूपाल की हत्या का आरोप उसी माफिया सरगना पर है जिसे आदित्य सरकार बुलडोजर से कुचलने की झूठी हुंकारें भरती है।
मैं शुरुआती दिन से कहता रहा हूँ कि बाबा का बुलडोजर माफियाओं पर दिखाबे के लिये चल रहा है और इसका असली निशाना गरीब गुर्गे, आम नागरिक और उनके पक्ष में आवाज उठाने वाले बनेंगे। आज यह पूरी तरह सच साबित हो चुका है। 
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्तप्राय है,  जगह जगह गरीबों को जमीनों-  आवासों से बेदखल करने को बुलडोजर का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है। जिसकी चरम परिणिति हम  जनपद- कानपुर देहात में देख चुके हैं जिसमें बुलडोजर से एक गरीब ब्राह्मण की झौंपड़ी रौंदने गये प्रशासन ने मां बेटी को जला कर मार डाला। आवाज उठाने वाली एक लोकगायिका को  पुलिस ने नोटिस थमा दिया, जो  केन्द्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक लगातार फैलायी तानाशाही को उजागर कर देता है।
पुड्डुचेरी से-
डा. गिरीश, 
सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*