*पलब्ध सरकार के द्वारा पेस किया गया बजट युवाओं किसानों और आम आदमी को परेशान करने वाला : अमित यादव**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
चित्रकूट। अमित यादव एड जिला सचिव सीपीआई ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी किये गये बजट का विरोध करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने बजट में देश के मजदूरों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को सिर्फ धोखा मिला है, युवाओं को उम्मीद थी कि 2 करोड़ प्रतिवर्ष नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार रिक्त पदों की भर्ती कब कैसे करेगी का उल्लेख नहीं किया गया। कहा कि किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब भाजपा सरकार की गलत नीतियों और वादाखिलाफी से मारा जा रहा है। फिर इस बजट में भी धोखा मिला छोटे उद्योग धंधे को इस बजट में कुछ भी नहीं मिला। सरकार के आखिरी बजट में देश के लोगों को बड़ी उम्मीदें थी लेकिन सिर्फ निराशा हाथ लगी है। और हवाई अड्डे निर्माण की बात हो रही है लेकिन लोगों की आय कैसे बढ़े, जो बेरोजगार हो गए, जिनकी नौकरियां चली गई उनको कैसे रोजगार मिले इस पर भी कोई इंतजाम नहीं है। आम आदमी के निराशा भग बजट व इस बजट में केवल अपने कारपोरेट मित्रों को बचाने के लिए व करजा मुक्ति का बजट है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें