*शब्द ऑथेंटिकेशन का अभिप्राय**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
संसद में स्पीकर और राज्यसभा के अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी का ऑथेंटिकेशन का गायन जैसे मोदी मोदी गाया जाता है दरअसल एक तिकड़म है कि संसद में सार्थक बहस को ना होने दिया जाए ।
यह प्रत्येक सांसद का अधिकार है कि वह संसद में कुछ भी बोल सकता है ।
सिर्फ गालियों का और असभ्य भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
जहां तक आरोपों का सवाल है तो सरकार पर आरोप क्यों नहीं लगेंगे ? यदि विपक्ष को कुछ गलत होता हुआ प्रतीत हो रहा है।
तो क्या उसको उठानें के लिए डिस्ट्रिक्ट जज से आदेश लाना पड़ेगा ?
"ऑथेंटिकेशन "शब्द का इस समय प्रयोग बीजेपी के व्यवहार की पृष्ठभूमि में अधिनायक वादी है।
अडानी नें भारत को लूटा है।
बीजेपी की सरपरस्ती है।
देश को पता है।
उनको भी जिनको गरीब रखा है और राशन भी देनें का बार बार एहसान जताया जाता है।
राशन प्राप्त करने वालों को कहते हुए सुना जा सकता है कि मोदी जी ₹110 का राशन दे रहे हैं और ₹200 का तेल खरीद वा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी सच्चाई खुलने के डर से मुद्दों पर बहस ही नहीं करना चाहती।
सिर्फ एक पहले से रटा रटाया शैली और विचारों का भाषण है जो देश के प्रधानमंत्री जी भी बोलते हैं और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता गण भी ।
आप पहले शब्द से समझ लेंगे कि आगे क्या आने वाला है और भारत का मेन स्ट्रीम भाट -निखट्टू मीडिया उसको दिन भर प्रचारित करता है ताकि सच्चाई का पता देश की जनता को न लग जाए।
हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में एमसीडी और उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा सीट की हार भारतीय जनता पार्टी की राजनीति की मामूली हार नहीं है।
चाहे वह गुजरात के रिजल्ट पर कितना ही प्रसन्न क्यों ना हो ।
खतौली जनता की सोच है जो देश को ताकत दे रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें