*आर एस एस मोदी सरकार के पापों के विस्फोट होने का समय आ गया है* *अदानी ( adani)गेट कांड उसी की एक कड़ी है**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*


भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा 

 ऐसी परिस्थिति में यदि 2024 में कमजोर बहुमत से विपक्षी दल सत्ता में पहुंच भी जाएंगे तो इन पापों का शमन करना उनके लिए कठिन होगा और यदि ऐसा करने में विफल रहे तो वे भी कलंकित होने से बच नहीं पाएंगे ।
और यदि वे देश को ठीक से संभाल नहीं पाए और आपसी मतभेद के चलते सत्ता का विघटन हुआ तो जिस प्रकार इमरजेंसी के बाद लोकसभा के चुनाव में जनता पार्टी की  प्रचंड विजय हुई और फिर उसका पतन हुआ और इंदिरा गांधी की सत्ता में पुनर वापसी हुई वही इतिहास फिर से दोहराया जा सकता है ।
और कदाचित यदि ऐसी दुखद घटना हुई तो फिर  अगले 50 वर्षों तक के लिए देश r.s.s. भाजपा के नाम हो जाएगा । इसे निश्चित तौर पर अभी ही मान लेना चाहिए
 ऐसी परिस्थिति में मेरा स्पष्ट मानना है कि देश के तमाम विपक्षी दलों को इकट्ठा होकर आरएसएस भाजपा को 150-  175  सीटों के बीच ही सीमित करने का  कमरतोड़ प्रयास  करना चाहिए और जिस प्रकार अभी r.s.s. मोदी "अदानी गेट कांड "
से पीछा छुड़ाने के लिए भाग रहे हैं अंतरराष्ट्रीय छवि तार-तार हो गई है,
उसी प्रकार महंगाई और बेरोजगारी की के दंश को झेलने के लिए पीएम मोदी को ही  2024 में राज करने के लिए छोड़ देना चाहिए
ताकि धृतराष्ट्र  की तरह अपने किए को कर्मों का फल 2024 से 29 बीच भोंग सके और इस बीच लोगों का भ्रम भी टूटेगा।
तब जाकर स्वच्छ भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
 आखिर धर्म और संप्रदाय के नशे में बेरोजगारी गरीबी और महंगाई से पीड़ित लोगों को कब तक सुलाये रख पाएंगे?
 सुगबुगाहट तो समाज में शुरू हो चुकी है।
संज्ञान में रहे- 
यदि विपक्षी दल आपसी अहंकार की  टकराहट में एकजुट होकर 2024 की चुनाव की तैयारी नहीं की और यदि r.s.s. बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला तो वे 2024 के लोकसभा चुनाव की जीत की नहीं,
 बल्कि, अपने राजनीतिक अंत की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
Ramkumar Lal das

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*