*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नें रोडवेज की बसों के किरायों में प्रति किलोमीटर 25 पैसे की वृद्धि की कड़ी निंदा की और वापस लेने की मांग की**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय से पार्टी के राज्य सचिव मंडल की ओर से जारी एक बयान में पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप ने कहा कि केंद्रीय बजट आते ही उत्तर प्रदेश की सरकार ने बसों के किरायों में अप्रत्याशित 25 नए पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि कर दी ।उक्त वृद्धि की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है ।जनता महँगाई से वैसे ही बेहाल है।
इस वृद्धि के कारण लखनऊ शहर में ही ऑटो रिक्शा आदि के किरायों में वृद्धि हो गई है। उधर दूध के दामों में पहले ही ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि करी दी गई है ।
राज्य सरकार अपना कामकाज चलाने के लिए मजबूर जनता को लूट रही है ।वास्तविकता यह है की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2023 तक बसों के किरायों में लगभग 45 नए पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की है। जिसमें हाल में की गई वृद्धि तो 25 नए पैसे प्रति किलोमीटर की दर से है ।
लखनऊ से ही कानपुर तक का किराया अब ₹116 से बढ़कर ₹140 हो गया है। पूर्व में समाचार पत्रों में छपा था कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश रोडवेज के कुछ प्रमुख मार्गों को सरकारी क्षेत्र से हटाकर गैर सरकारी क्षेत्र में ले जाने की तैयारी में है ।
जनता को पता नहीं कि कल को कौन सा मार्ग किसी प्राइवेट कंपनी को दे दिया जाए । प्राइवेट कंपनियों का तजुर्बा है कि प्राइवेट कंपनियां रोडवेज की अनुबंधित बसों के नाम से छोटी-छोटी बसे चलाती हैं और अनाप-शनाप सवारियां भूसे की तरह भरतीं हैं ।उक्त बसों की बनावट भी ऐसी होती है कि एक सीट पर दो यात्रियों का बैठना भी मुश्किल होता है, तो ऐसा लगता है किराया बढ़ाकर रूटों को प्राइवेट कंपनियों को सौंप कर प्राइवेट कंपनियों के संचालन का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है और उसके लिए जनता के ऊपर बोझा निरंतर बढ़ा दिया जा रहा है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जनता से सचेत रहने को कहा है ।पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया है कि वह सरकार की "बसों का किराया बढ़ाओ और बसों के रूट को निजी कंपनियों को सौपों" की नीति का डटकर विरोध करें और जनता को शिक्षित करें।
अरविन्द राज स्वरूप
राज्य सचिव
9838001716 WA
9044905796 M
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें