*दिनांक 19/02/2023 जमाअत ए इस्लामी हिन्द ,शास्त्री नगर की ओर से 25 यूनिट ब्लड एकत्रित!!**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया*




भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा 

मेडिकल सर्विस सोसायटी की ओर से जयपुर में महा रक्तदान व नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा जिसके तहत आज चन्द्र शेखर की बगीची, नाहारी का नाका, जयपुर  में शिविर लगाया गया। शिविर संयोजक ख़ान अब्दुल वसी ने बताया कि सोसायटी विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर अभियान चला रही है। इस मोके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान करना बहुत ही पुण्य का काम है। इस प्रकार के शिविर हम अन्य क्षेत्रों में भी लगायेंगे।
इस अवसर पर  अब्दुल नासिर खान, अध्यक्ष, जमाअत ए इस्लामी हिन्द ,शास्त्री नगर ने  मेडिकल सर्विस सोसायटी को धन्यावाद दिया और उन्होंने  कहा कि आज  शिविर में  व 36 लोगों ने पंजीकरण करवाया जिसमें से  25 लोगों ने  रक्तदान किया। साथ ही 5 महिलाओं ने भी रक्तदान करने के लिए  पंजीकरण करा कर संदेश दिया कि महिलाओं को भी रक्तदान करना चाहिए! 
ख़ान ने क्षेत्र के युवा वर्ग को  भी धन्यावाद दिया और कहा कि किसी भी काम में युवा वर्ग आगे आता है तो सफलता जरूर मिलती है। नशे की लत से परेशान लोग भी शिविर में आए!! उन्हें नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया और उन्होंने बताया कि जमाअत ए इस्लामी हिन्द ,राजस्थान के  सह सचिव फिरोज़ आलम व वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया, जयपुर ,अध्यक्ष, अब्दुल गफ्फार ने शिविर में पधारें सभी लोगों को मुबारकबाद पैश की!
ख़ान ने बताया कि  बताया की शिविर में  नासिर अली, रियाज़उद्दीन, शादाब,नईम कुरेशी, इमरान अंसारी, तनवीर, सलमान, सबिया अंजुम, आलिया गफ्फार,  अन्य युवा आदि उपस्थित थे और सभी ने सहयोग किया।
शिविर जमाअत ए इस्लामी हिन्द , जयपुर , हेल्पिंग हैण्ड फाउंडेशन , मुस्लिम यूथ फोरम , राजपुताना यूनानी मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाईजेशन ऑफ इंडिया, जयपुर, जयपुर शिया कम्युनिटी , एहसास फाउंडेशन, माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशनल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान, रहमानी यूथ सोसायटी, राजस्थान मुस्लिम मेडिकल वेलफेयर सोसायटी हू इज़ हुसैन, नक़वी वेलफेयर सोसायटी, ब्राइट करियर ऐजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के तत्त्वधान में आयोजित किया गया !उन्होंने आख़िर में  बताया की शिविर जनाना हॉस्पिटल, चांदपोल ब्लड बैंक  सेन्टर  से पधारे डॉक्टर अभिनव जांगिड़ व उनकी टीम की देख-रेख में संपन्न हुआ।


मीडिया सेक्रेट्री 
साबिर अहमद मंसूरी 
+919887152720
+917737387378





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*