*ओलों, वारिश और पाले आदि से हुयी फसल हानि की भरपाई की जाये**भाकपा ने किसान हित में की मांग**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा॰ गिरीश ने कहा कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा उत्तरी- पश्चिमी राज्यों के कई हिस्सों में कई दिनों तक हुयी वारिष खासकर ओलाव्रष्टि से फसलों को काफी क्षति पहुंची है, और इन राज्यों की सरकारों ने अभी तक किसानों की कोई सुध- बुध नहीं ली है। इससे पहले तापमान गिरने और पाला पड़ने से भी फसलों को व्यापक हानि हुयी।
एक प्रेस बयान में भाकपा नेता ने कहा कि तिलहनों- सरसों, अरहर, राई आदि तथा आलू की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ा है। आलू की परनालियों में पानी भर जाने से उसके गल जाने की आशंका है तथा पाला और पालाजनित रोगों से आलू को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है। खबर है कि बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में सेब की फसलों को भी भारी हानि पहुंची है।
डा॰ गिरीश ने आरोप लगाया कि राज्य सरकारें किसानों के सरोकारों की अनदेखी कर रही हैं। हानि की भरपाई तो दूर अभी तक उसका सर्वेक्षण कराने तक की खबर तक नहीं है। केन्द्र प्रायोजित फसल बीमा योजना अडानी की कंपनियों के माफिक लुटेरेपन में जुटी हैं।
उन्होने कहाकि जहां भी हानि हुयी है भाकपा किसानों के पक्ष में यथासंभव आवाज उठा रही है। राजस्थान में तो भाकपा ने 8 फरबरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जाने का निर्णय लिया है वहीं उत्तर प्रदेश में 4 एवं 5 फरबरी को होने जा रही राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इस पर विचार किया जाना है।
डा॰ गिरीश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दिनांक- 31 जनबरी 2023
मो॰ 9412173664
7055893132
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें