*राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपदीय पुलिस द्वारा ली गयी स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन में मताधिकार प्रयोग करने की शपथ**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
आज दिनांकः 25.01.2023 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने/कराने की शपथ दिलायी गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशानुसार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों/ चौकीयों व अग्निशमन, यातायात कार्यालयों के प्रभारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।
*राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ*
हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जातिए समुदायए भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें