*ध्वजारोहण के लिए निकले बीडीओ की सड़क हादसे में मौत**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोण्डा ध्वजारोहण के लिए घर से निकले खण्ड विकास अधिकारी की गुरुवार गोण्डा कटरा मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही जहां एक तरफ परिवार में कोहराम मच गया। तो वहीं विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गुरुवार कोतवाली नगर क्षेत्र के महादेवा क्रासिंग के पास कटरा बाजार के खंड विकास अधिकारी राम प्रकाश मौर्या गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निजी कार से ब्लाक पर झंडा रोहण करने के लिए जा रहे थे। कि केशवपुर पहाड़वा के समीप महादेवा क्रासिंग पर क्रेन के पहिए के नीचे आ जाने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कटरा बाजार बीडीओ है। जिनकी मौत की खबर लगते ही पुरे विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के चालक को पकड़ कर कोतवाली भेजा वह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें