*भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
गोरखपुर। तारामंडल स्थित क्षत्रिय महासभागार मे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्रीमती इंदु प्रभा सिंह जी ने कहा कि पत्रकारों और पुलिस के सामने कार्य करते समय समान चुनौतियां होती है। पत्रकारों को किसी भी परिस्थिति में समाचार संकलन से लेकर प्रेषण तक का कार्य करना होता है और यही स्थिति पुलिस के सामने भी है। उन्हें भी अपने कर्तव्य निष्ठा के आगे किसी भी परिस्थिति में कार्य करना होता है, चाहे आंधी आए या तूफान, बर्फ पड़ रही हो या वर्षा हो रही हो हर परिस्थिति में पत्रकार और पुलिस को अपना कर्तव्य निर्वहन करना होता है। वे तारामंडल स्थित क्षत्रिय महासभागार में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के 'पत्रकार यात्रा सम्मान समारोह' के नौवें पड़ाव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कुछ पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता को व्यवसाय के रूप में लेने पर इसमें आई गिरावट के बारे में भी इशारा करते हुए कहा कि इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। निष्पक्ष पत्रकार हमेशा चमकते सूर्य की तरह होता है।
कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को अध्यक्षीय सम्बोधन में संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने इसके उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया के पत्रकार हमारा परिवार हैं और सभी को एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है।
दीपक कुमार पत्रकार बहराइच
**जनपद। बहराइच से दीपक कुमार पत्रकार **
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें