*भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी अयोध्या में धरना प्रदर्शन करके आरक्षण बचाओ, रोजगार बचाओ, महंगाई हटाओ , भाजपा हटाओ की मांग को लेकर हेमू कालाणी पार्क में धरना किया**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*




भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा 
फोन नंबर 8573971240, 9453261745

अयोध्या 18 जनवरी। आरक्षण बचाओ, रोजगार बचाओ, मंहगाई हटाओ, भाजपा हटाओ की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हेमू कालाणी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता यशोदा नन्दन कृष्ण ने और संचालन भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी ने किया।
           थरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान जाति, धर्म, लिंग, भाषा के आधार पर किसी वर्ग में भेद नहीं करता लेकिन भाजपा आरएसएस की सरकार इन्हीं बिंदुओं के आधार पर समाज में एक दूसरे के बीच नफरत फ़ैलाने की पुरजोर कोशिश में दिन रात जुटी है। नगर निकाय के चुनाव में भाजपा का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आ गया। जब सुप्रीम कोर्ट का 2021 का फैसला था तो उसके आधार पर पिछड़ी जातियों का सर्वे क्यों नहीं कराया गया यह अपने में बड़ा प्रश्न है तथा भाजपा सरकार का पर्दाफाश करता है।
          वक्ताओं ने आगे कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों को या तो बन्द किया जा रहा है या बेंचा जा रहा है। सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त हैं किन्तु उन्हें नहीं भरा जा रहा है। बेरोज़गारी की सही स्थिति श्रम भागीदारी दर और लोगों की आय से समझा जा सकता है। नीति आयोग द्वारा जारी बहुआयामी ग़रीबी सूचकांक में उत्तर प्रदेश में 37.79 फीसदी लोग ग़रीबी रेखा के नीचे हैं।भारी संकट में स्थिति है।
         वक्ताओं ने कहा कि मंहगाई निरन्तर बढ़ रही है। एक तरफ देश के पूंजीपति दुनिया के सबसे अमीर हो गये हैं तो दूसरी तरफ़ 45 फीसदी से अधिक जनता ग़रीबी रेखा से नीचे पहुंच गई है जिन्हें रोटी की व्यवस्था करना ही मुश्किल हो रहा है।
      राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में आरक्षण बचाने, रोजगार बचाने, मंहगाई घटाने की मांग करते हुए कहा गया कि जब तक इन नीतियों को चलाने वाली सरकार को बदला नहीं जाएगा तब तक देश व प्रदेश की जनता के सामने संकट बना ही रहेगा।
        धरने को भाकपा सहायक जिला सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, एस एन बागी, रामजी राम यादव, उदय चन्द यादव, अयोध्या प्रसाद तिवारी, ओम प्रकाश यादव, राजकपूर आदि ने सम्बोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*