*बलरामपुर:जमीनी विवाद मे वृद्ध की हुई मौत,श्रीदत्तगंज थाने के महदेइया चौकी क्षेत्र में हुई घटना के बाद एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण* *ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा*



ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा
उतरौला बलरामपुर/श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के महदेइया चौकी अंतर्गत मुजहना में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के बाद वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हांलाकि पुलिस ने मृतक के पुत्र राघव राम की तहरीर पर रात में ही गांव के मुस्तकीम, खैराती व मुस्तफा के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने व गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। राघव राम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता हरिद्वार (75) गांव के बाहर दरशडीह सड़क पर अपने मकान में चाय बनाकर बेचते थे। बाकी परिवार गांव में रहता था। शनिवार रात लगभग दस बजे गांव के तीनों आरोपी उसके पिता की दुकान पर आए। मकान को अपना बताकर उसे खाली करने का दबाव बनाने लगे। मेरे पिता ने जब कोर्ट में चल रहे मामले का हवाला दिया तो उन लोगों ने लात घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। जब परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो सब वहां पहुंचे। हरिद्वार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीने व पेट में तेज दर्द होने की बात बताई। दिखने मेंं गंभीर चोटें न होने के कारण महदेइया में निजी चिकित्सक को दिखाकर दवा दी गई। रविवार को लगभग ग्यारह बजे हालत गंभीर होने पर 108 से उन्हे सीएचसी उतरौला लाया गया। स्थिति नाजुक होने के कारण अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर उन्हे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लगभग एक बजे सीएचसी पर ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*