*जनपद के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/ संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/ संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा। प्राथमिक विद्यालय कौरहे में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विघालय के प्रधानाध्यापक शरद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।। इसके पश्चात विघालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया।अनेक सामाजिक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विघालय के शिक्षक इनदेश यादव , विजय कुमार,राम अदालत वर्मा प्रधान विरेन्द्र वर्मा और कन्हैयालाल उपस्थित थे। सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किया। इसी क्रम में गोंडा जनपद के श्री तेग बहादुर सिंह आदर्श विद्या मंदिर, इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, ज्ञान विकास निकेतन समेत सैकड़ों की संख्या में विद्यालयों में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी विद्यालयों में किया गया साथ ही बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालयों में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत प्रस्तुति की गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें