*गोंडा इटियाथोक थाना के निरीक्षक " राम प्रकाश यादव" को बेहतर कार्यों के लिए एसपी ने किया सम्मानित**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा-- जिले के इटियाथोक थाना में तैनात निरीक्षक "राम प्रकाश यादव" को बेहतर कार्यो के लिए एसपी ने गणतंत्र दिवस पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। थाना के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह समेत स्टाफ के अन्य लोगो ने भी श्री यादव को बधाई दी है। बताते चले कि देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में पहुँचकर मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल एमपी अग्रवाल व पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल के साथ ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली तथा उपस्थिति अधि0 व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ भी दिलायी। एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के 160 अधि० व कर्मचारीगणों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया और मिष्ठान खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें