*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चेवारा अंचल कमिटी के बैनर तले जिले के चेवारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन और घेराव किया**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला के सहायक सचिव सह चेवाड़ा अंचल सचिव गुलेश्वर यादव एवं जिला के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान- मजदूर, छात्र -नौजवान ,महिलाएं हाथ में डंडा लाल झंडा बैनर लेकर चेवारा बाजार के आजाद मैदान से बीच बाजार होते तलाव पर अंबेडकर चौक थाना के बगल के सड़क से गुजरते हुए अपने गगनभेदी नारा के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं में लूट बंद करो, भ्रष्टाचार मुक्त प्रखंड व अंचल कार्यालय बनाओ, मनरेगा में लूट बंद करो, मजदूरों को काम देने की गारंटी करो, महंगाई पर रोक लगाओ, बेकारों को काम दो ,बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों की के घरों पर बुलडोजर चलाना बंद करो, गरीबों को 5 डिसमिल जमीन ₹500000 आवास के लिए भुगतान करो, दवा और डॉक्टर का प्रबंध करो, सभी किसानों को खाद समय पर उपलब्ध कराओ सुखार क्षेत्र घोषित होने के बावजूद वंचित किसानों को लाभ जल्द पहुंचाओ हो रहे गड़बरी बिजली बिल में सुधार करो, दाखिल खारिज कैंप लगाकर करो, जिले के श्री कृष्ण सिंह पुस्तकालय समेत सभी पुस्तकालय को चालू करो एवं अन्य मांगों के साथ शांतिपूर्वक तरीके से प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मिलने में देर किए प्रदर्शनकारी आक्रोशित होकर कार्यालय को घेरकर काम धाम ठप किया जिसके वजह से हल्का पुलिस से झड़प भी हुई अंततोगत्वा प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी आंदोलनकारियों से मिलने गेट पर आए और प्रतिनिधि से मांग पत्र लेकर समस्या के समाधान के लिए विश्वास दिलाएं ।
आंदोलन के उपरांत आम सभा किया गया जिसकी अध्यक्षता सीपीआई के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहां की केंद्र के दामोदरदास मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आम जनता को ₹1500000 हाथों में देकर गरीबों को अच्छे दिन लाने का वादा किया पर वह जुमला साबित हुआ वही रसोई गैस और बिजली गरीबों को मुफ्त में देने की वादा कर सभी लोगों से रुपया वसूली किया जा रहा है डीजल पेट्रोल समेत अन्य जरूरतमंद चीज की कीमत बढ़ाकर महागाई केंद्र की सरकार चरम पर ला रखी है सरकारी संपदा रेल एलआईसी बैंक समेत अन्य जरूरतमंद चीजों को निजी हाथों में बेचने के लिए केंद्र की सरकार आमदा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते देश की आम जनता पस्त है, देश के अंदर मुट्ठी भर पूंजीपति मस्त है।
प्रदर्शनकारियों को सहायक जिला सचिव धर्मराज कुमार ए आई वाईएफ के जिला सचिव नीधीश कुमार गोलू, अरियरी अंचल सचिव केदार राम ,सुजीत कुमार, रामआशीष जी जयराम मांझी , मिन्टु कुमार अवधेश मिस्त्री समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें