*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय गोंडा कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी का 81 व जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*




भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा

जनवरी 2023 को जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल गोण्डा द्वारा कामरेड सत्य नारायन त्रिपाठी एटक राष्ट्रीय परिषद सदस्य, उoप्रo यूनियन कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, लो०नि०वि० श्रमिक संघ एवं श्रमिक संविदा महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मण्डलीय अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल गोण्डा का 81 वाँ जन्म दिवस भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी कार्यालय, 64 सुभाष नगर गोण्डा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश एवं मण्डल के विभिन्न कर्मचारी, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी सम्मलित हुए। सभा की अध्यक्षता कामरेड सत्य प्रकाश पाण्डेय, अध्यक्ष, डी०टी०यू०सी एवं संचालन कामरेड राम कृपाल यादव, महामंत्री, डी०टी०यू०सी० ने किया। मुख्य अतिथि राम भजन मौर्य, प्रदेश महामंत्री, लो०नि०वि०श्रमिक संघ ने कामरेड सत्य नारायन त्रिपाठी को 81 वें जन्म दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा कर्मचारियों एवं श्रमिकों के हक की लड़ाई में हमेशा साथ देकर अपने कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त की। कामरेड सत्य नारायन त्रिपाठी ने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया तथा यह आश्वासन दिया कि वे आजीवन कर्मचारियों श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे तथा जब तक समान कार्य समान वेतन और पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होती है। तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सभी साथियों को नव वर्ष 2023 की शुभकामनायें दी। इस अभिनन्दन समारोह में निम्न साथी उपस्थित रहे श्री माता प्रसाद शुक्ला राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष गोण्डा, अमिरका प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष लो०नि०वि० गोण्डा, कामरेड सुरेश चन्द्र त्रिपाठी वरिष्ठ कम्युनिष्ट नेता एडवोकेट, आद्या प्रसाद तिवारी, मण्डल मंत्री बिजली कर्मचारी संघ, कामरेड सुरेश कनौजिया देवी पाटन अध्यक्ष गोंडा, राघवराम यादव, सुकई भारती, प्रदेश मंत्री स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ, रामरंग चौबे जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ गोण्डा, हरिओम श्रीवास्तव, लो०नि०वि०श्रमिक संघ, कामरेड ओंकार मिश्रा, जवाहर लाल गुप्ता, राम करन यादव, सुभाष श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रजापति, बुधई भारती, राकेश सिंह, मयंकर तिवारी, शुभम, ईश्वर शरन शुक्ला जिला मंत्री कम्युनिष्ट पार्टी गोण्डा तथा बिजली विभाग, डाक विभाग, पूर्वान्चल चीनी मिल, लो०नि०वि० नलकूप संघ, सिंचाई विभाग आदि विभिन्न संगठनों के मजदूर एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी तथा हमेशा मार्गदर्शन देने हेतु त्रिपाठी जी से अनुरोध किया।

सत्य प्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष, कामरेड़ सुरेश कुमार कनौजिया कार्यवाहक अध्यक्ष जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल, गोण्डा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*