*74वे गणतंत्र दिवस पर शास्त्री विनोद आर्य सम्मानित-अधिशासी अधिकारी**जिलाधिकारी से सेनानी भवन जल्द निर्माण की मांग**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/ संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा 26 जनवरी 2023 जिलाधिकारी की ओर से नगर निगम गोंडा के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के मंडल प्रभारी शास्त्री विनोद आर्य को माला एवं साल मिष्ठान भेंट करके टाउन हॉल गांधी पार्क मे एक भव्य समारोह में सम्मानित किया
इस अवसर पर सेनानी परिजनों में सम्मानित होने वालों में प्रमुख जिला अध्यक्ष राजेश श्री०, माधव राज सिंह, धर्मवीर आर्य, रामसरन गुप्ता, अरविंद सक्सेना, मोहम्मद शकील, कैलाश नाथ गुप्ता रामशंकर, आनंद सरन को शाल माला मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया सम्मान करने वालों में प्रमुख, सहयोगीनगर निगम के कार्यालय अधीक्षक राहुल श्री० काजी हाशिम रसूल संदीप तिवारी रहे
उधर स्वतंत्रता सेनानी जिला कार्यालय पर प्रातः देव यज्ञ ध्वजारोहण मंडल प्रभारी शास्त्री विनोद आर्य ने करके देशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन एसडीओ प्रज्ञा आर्या, एवं विशिष्ट अतिथि डॉ० प्रियंकाआर्या, तृप्ति आर्य उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश, सोम प्रकाश आर्य, शालू पांडे, समारोह में आर्य समाज आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो के लोगों ने शिरकत कर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाया इसमें वाद विवाद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ विशिष्ट अतिथि डॉ प्रियंका ने बताया कि देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा से मान्यता मिली लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू किया गया इसका मुख्य कारण सन 1930 में पूर्ण स्वराज का बिगुल नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में बजा था इसलिए 26 जनवरी 1950को गणतंत्र दिवस का आधारशिला रखा गया सभा का संचालन मंत्री शिवम एडवोकेट ने किया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें