*चित्रकूट: 30 जनवरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत पार्टी कैंप कार्यालय कर्वी में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके 'शहादत दिवस' को "धर्मनिरपेक्षता बचाओ दिवस" के रुप में मनाया गया* *भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
इस अवसर पर पार्टी जिला सचिव कामरेड अमित यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जी देश के राष्ट्रपिता ऐसे नहीं हुए वे सर्वधर्म समभाव वाले विचारों के सागर थे। गांधी जी ने देश को स्वतंत्र कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया मगर सांप्रदायिक व फिरकापरस्त ताकतों को धर्मनिरपेक्ष गांधी विचार रास नहीं आए और उस धर्मनिरपेक्ष विचार रूपी गांधी की हत्या कर दी गई मगर उनके धर्मनिरपेक्ष विचार हमारे देश में संविधान के रूप में हमेशा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक काम. राम प्रसाद सिंह, जिला बार एसोसिएशन कर्वी चित्रकूट अध्यक्ष कामरेड सत्य हरण यादव, सही सचिव कामरेड संदीप पांडेय, कामरेड दादूराम, कामरेड सुशील सिंह, जागेश्वर यादव, बृजभूषण, सुरेन्द्र कुमार,राजधर विश्वकर्मा, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें