*30 जनवरी खागा फतेहपुर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत खागा तहसील गेट के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा शहादत दिवस को धर्मनिरपेक्षता बचाओ दिवस के रुप में मनाया**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
30 जनवरी 2023 खागा फतेहपुर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फतेहपुर अपने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी के 76 वे शहादत दिवस पर धर्मनिरपेक्षता बचाओ दिवस तहसील खागा के सामने स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा मैं माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य मंत्री परिषद के सदस्य मोतीलाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी आर एस एस हमलावर तरीके से ध्रुवीकरण में जुटी हुई है जिससे माहौल सांप्रदायिक बना हुआ है चारों तरफ नफरत फैलाई जा रही है अल्पसंख्यक अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिलाएं मैं नफरत डर का माहौल है महात्मा गांधी की हत्या एक हिंदू अतिवादी नाथूराम गोडसे ने किया था दुर्भाग्य की बात है कि आज देश में कुछ लोग गोडसे जो गांधी का हत्यारा है का महिमामंडित कर रहे हैं यह देश के लिए और देश की मिली-जुली संस्कृति के लिए बहुत ही खतरनाक है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नफरत की राजनीति समाप्त करने के लिए आगे आगामी 2024 के चुनाव में सभी धर्मनिरपेक्ष वामपंथी प्रगतिसील लोगों को एक मंच पर इकट्ठा करने का काम करेगी जिससे नफरत की राजनीति को हटाया जा सके इस अवसर पर जिला सचिव फूलचंद पाल ने जनता को अपने मूलभूत समस्याओं की तरफ ध्यान देने की अपील की जिला सह सचिव रामप्रकाश राज्य परिषद सदस्य सुमन सिंह चौहान राज्य परिषद सदस्य रामचंद्र पूरनलाल कयामुद्दीन राम सुमेर यादव एडवोकेट विनोद कुमार एडवोकेट अतुल कुमार संगीता एडवोकेट राधेलाल भोला प्रसाद प्रजापति रामचरण झंडे वाले अंकित कुमार मनोज कुमार कयामुद्दीन विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे तथा महात्मा गांधी अमर रहे फिरका परस्ती मुर्दाबाद हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई आदि गगनभेदी नारे लगाए गए कार्यक्रम का संचालन जिला सह सचिव रामप्रकाश ने किया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें