*लखनऊ ,3 जनवरी 2023**विषय:सभी जिला सचिवों तथा राज्य काउंसिल सदस्यों के लिए आवश्यक परिपत्र**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
प्रिय साथी,
राज्य केंद्र की तरफ से कल ही एक बयान जारी किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की नीतियों को उजागर किया गया है। किस तरह से देश में बेतहाशा बेरोजगारी,मंहगाई है तथा समाज में संवैधानिक मूल्यों को समाप्त करनें की कुचेष्ठा है पर उसमें ध्यान केंद्रित किया गया है।
आशा है आप सब लोगों ने उसको पढ़ा होगा और सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में वह छपा भी होगा।
राजनैतिक घटनाक्रम इतनी तेजी से बदलता है की पार्टी संगठन को उससे अपना तालमेल बैठाना पड़ता है ।
उसी संदर्भ में हमको आरक्षण के सवाल पर रोजगार के प्रश्न पर जनता के बीच में अपना जन जागरण करना है।
वास्तव में भारतीय जनता पार्टी के नीति निर्धारक रिजर्वेशन को तो समाप्त ही करना चाहते हैं।
उक्त संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख के पूर्व में दिए गए बयानों को ध्यान में रखना पड़ेगा और जो उत्तर प्रदेश में उन्होंने किया वह तो सबके ध्यान में है । उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर शून्य की तरह ही है।
तो हमको यह सब उठाना है।
जिला इकाइयां नोट करें कि:
* 18 जुलाई को आरक्षण और रोजगार के सवाल पर "आरक्षण बचाओ, रोज़गार बचाओ, भाजपा हटाओ " के नारे पर हम धरने प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में आयोजित करेंगे।
* उससे पूर्व पूरे प्रदेश में जिलों जिलों में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।11 से 17: जनवरी तक हम जन जागरण अभियान चलाएंगे और जनता के बीच में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे, ताकि हमारी बात नीचे तक पहुंच सके। हम साइकिल जुलूस निकाल सकते हैं ,प्रभात फेरी कर सकते हैं, मोहल्लों और गांव में एक साथ जत्था निकाल सकते हैं और इस कार्यक्रम के लिए स्थानीय स्तर पर पर्चा भी छपवा कर उसका वितरण कर सकते हैं।
आशा है आप दिसंबर माह में किए गए कार्यक्रमों के तरह ही इस कार्यक्रम को भी गंभीरता पूर्वक संपन्न करेंगे ।
नव वर्ष की बधाई के साथ।
आपका साथी
अरविन्द राज स्वरूप
राज्य सचिव
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें