*लखनऊ 29 जंवारी 2023**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव मंडल नें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर घोर आपत्ति और उस भाषण की निंदा की है जिसमें उन्होंने राजस्थान की सभा में कहा कि:**भारत सनातन धर्मियों का देश है**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*




भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा 

राज्य मुख्यालय से जारी  एक बयान में पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप ने कहा  यह देश धर्मनिरपेक्ष देश  है। हमारी साझी परंपराएं  हैं !साझी विरासत है। साझी संस्कृति है।26 जनवरी 1950 से हमारे गणराज्य का संविधान लागू हुआ था और हमारे संविधान में देश की स्पष्ट व्याख्या है। जिसमें लिखा गया है कि यह देश धर्मनिरपेक्ष यानि सेकुलर,लोकतांत्रिक ,समाजवादी गण राज्य है।
इस प्रकार के बयानों से देश की एकता और अखण्डता कमज़ोर होती है। 
हमारा देश जितना हिन्दुओ का है उतना ही मुसलमानो का, सिक्खों ,इसाईयों, जैनियो ,बौधों ,पारसियों का भी है । देश के जितने भी नागरिक है सबको बराबर का अधिकार हमारा संविधान देता है। चाहे वह सनातनी हों, शैव हो ,आर्य समाजी हों ,चार्वाक को मानने वाले हों या किसी भी मत के हों।हमारा संविधान सबकी गरिमा सुनिश्चित करता है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  योगी जी के संविधान विरोधी बयान का पुरजोर विरोध करती है जो स्पष्ट रूप से धर्मिक ध्रुवीकरण  करने के लिए एक संवैधानिक पद द्वारा राजधर्म के विपरीत दिया गया है।
अरविन्द राज स्वरूप
राज्य सचिव
29 1 23

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*