*कानपुर 26 जनवरी 2023**संविधान और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक स्थल कानपुर मज़दूर सभा भवन परिसर में आयोजित झंडारोहण में भाकपा के प्रदेश सचिव कॉमरेड अरविन्द राज स्वरुप नें झंडा फहराया साथ में रामप्रसाद कनौजिया, असित कुमार सिंह, इप्टा सचिव डॉक्टर ओमेंद्र तथा अन्य साथियो ने हिस्सा लिया।
उपस्थित समस्त जनों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पुनर्संकल्प लिया और ऐलान किया के इस प्रस्तावना को किसी को भी बदलने नहीं दिया जाएगा
भारतीय संविधान की प्रस्तावना।
” हम, भारत के लोग,
भारत को एक
सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य
बनाने के लिए और
उसके समस्त नागरिकों को
सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय,
विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म व उपासना की स्वतंत्रता,
प्रतिष्ठा और अवसर की समता
प्राप्त कराने के लिए तथा
उन सब में व्यक्ति की गरिमा और
राष्ट्र की एकता तथा अखंडता
सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए
दृढ़ संकल्प होकर इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। “
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें