*लखनऊ 25 जनवरी 2023* *लखनऊ हादसा बेहद दुखद। मृतकों को श्रद्धांजलि**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय से जारी राज्य सचिव मंडल की ओर से एक बयान में पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप नें यजदान बिल्डर्स के अलाया अपार्टमेंट बिल्डिंग के गिर जाने पर और लोगों के घायल होने, उनके मकानों का नुकसान होने, तथा कुछ लोगों की मृत्यु होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
पार्टी ने कहा है कोई भी बहुमंज़िल इमारत कुछ मानकों के आधार पर बनती है और उन मांनकों को सुपरवाइज करनें की ज़िम्मेदारी सरकार की एजेंसियों और उसके डिपार्टमेंट्स की होती है।
ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारी डिपार्टमेंटस नें अपनी जिम्मेदारी को पूरा नहीं किया जिसके कारण यह घटना हुई।
मानकों को बिल्डर्स नें नज़र अंदाज़ किया है। उनको सख्त सजा हो और उनके साथ निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को भी बख्शा ना जाए।
चलन है पैसा लो और कुछ भी आदेश पारित कर दो ।ऐसा समाज में चलता है ।दिखाई देता है।
पार्टी ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को सरकार के द्वारा मकान सहित बाकी जितनी भी सुविधाएं हैं प्रदान की जाये।
अरविन्द राज स्वरूप
राज्य सचिव
9838001716
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें