*जनवरी 2023, भदोही**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी भदोही ने " आरक्षण बचाओ, रोजगार बचाओ, संविधान बचाओ, भाजपा हटाओ* *भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
आरक्षण बचाओ, रोजगार बचाओ, संविधान बचाओ, भाजपा हटाओ" नारे को लेकर आज जन जागरण के बाद अन्तिम दिन 18 जनवरी को जिला मुख्यालय पर जोरदार प़दर्शन किया! प़दर्शन के पहले भाकपा कार्यकर्ताओं का जलूस न्यायपालिका के मुख्य गेट से चलकर एक किलोमीटर का सफर तय करके जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सभा के रुप में परिवर्तित हो गया! सभा को भाकपा राज्य सचिव मण्डल के सदस्य कामरेड फूलचन्द यादव ने तीनों बिन्दुओं के बिधिवत प़काश डालते हुए बताया कि आज का प़दर्शन जिन सवालों को लेकर चल रहा है भविष्य में भी चलता रहेगा! भाजपा सरकार आरक्षण, रोजगार, संविधान समाप्त करने की साजिश कर रही है महगाई चरम पर पहुँच गयी है अर्थव्यवस्था माइनस में पहुँच गयी है रोजगार, आरक्षण, संविधान सब खतरे में हैं यहाँ तक कि देश ही खतरे में है ऐसी स्थिति में आज जरुरत है कि किसान, मजदूर, नौजवान, विद्यार्थी, ब्यापारी सभी लामबन्द होकर फासीवादी, साम्प्रदायिक भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें! सभा को भाकपा जिला मंत्री का. राजेन्द्र प्रसाद कनौजिया, राज्य कौंसिल सदस्य का. भूलाल पाल, सह मंत्री का. का. क़ान्तिभूषण मौर्या, सह मंत्री का. चन्द़मा बनवासी, सचिव मण्डल सदस्य का.रामसजीवन , का. पन्धारी यादव, का. श्याम लाल, का. पारसनाथ, का. उमाशंकर बिन्द, का. प़भु बनबासी, का. उर्मिला देवी, का. चम्पा देवी, का. सनौवर, का. कैलाश, का. अफसर अली, का. श्यामधर, का. भोला आदि साथियों ने अपने विचार ब्यक्त किये!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें