*दिनांक -18/1/2023**आरक्षण बचाओ! रोजगार बचाओ!महँगाई हटाओ! भाजपा सरकार हटाओ!* को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। *भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि भारत का संविधान जाति, धर्म, लिंग, भाषा के आधार पर किसी भी वर्ग में भेद नहीं करता है। लेकिन आज कल जाति, धर्म, लिंग और भाषा के आधार पर ही बीजेपी /आरएसएस की सत्ताधारी सरकार आदमी-आदमी और महिला-महिला के बीच खाई बढ़ाने की पुरजोर कोशिश में दिन रात जुटी है।
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार की रिजर्वेशन विरोधी नीति स्पष्ट हो गई । जब सुप्रीम कोर्ट का 2021 का फैसला था तो उसके आधार पर ओबीसी जातियों का सर्वे क्यों नहीं करवाया गया ? यह अपने में यक्ष प्रश्न है जो बीजेपी का पर्दाफाश करता है।भाजपा और संघ रिजर्वेशन को ही समाप्त करवा देना चाहते हैं और संविधान और देश के कानून नें जो हज़ारों साल वंचित रहे लोगों को स्थान दिया था उसको छीन लेना चाहते हैं।
बेरोजगारी काआलम यह है कि भाजपा की सरकारों के द्वारा चाहे केंद्र हो ,चाहे उत्तर प्रदेश , कारखाने बंद किए जा रहे हैं या उनको प्राइवेट कंपनियों को सौंपा जा रहा है। जिनमें निरंतर रोजगार कम हो रहा है।यहां तक कि सरकारी विभागों में खाली लाखों पदों को भी भरा नहीं जा रहा है । थोड़ा बहुत रोज़गार है, वह ठेके पर दी जा रही है जो कि जीनें लायक वेतन भी नहीं है ।जनता को अपार कष्टों में रखा जा रहा है और बेरोजगार नौजवान घर पर बैठा है।श्री मोदी नें हर साल 2 करोड रोजगार नौजवानों को देने का वायदा किया था। परंतु वह वायदा वायदा ही रह गया।सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर जो श्रम मंत्रालय के अंतर्गत आता है में 2022 -23 में 1.42 करोड़ लोगों ने नौकरी पाने के लिए अपने को पंजीकृत किया था। लेकिन रोजगार से आज तक वंचित है।
महगाई सुरसा के मुंह की तरह निरन्तर बढ़ रही है। एक तरफ देश के धनपति दुनिया के सबसे अमीर लोग हो गए हैं तो दूसरी तरफ 45 फ़ीसदी से अधिक जनता गरीबी की रेखा के नीचे पहुंच गई है और प्रतिदिन का सामान जुटाना या दो वक्त की रोटी नसीब होनें में लाले पड़े हैं।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल कॉमरेड रामप्रसाद कनौजिया, असित कुमार सिंह, गौरव दीक्षित, सुनील सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय पर श्री रामानुज जी ए सी एम द्वितीय को ज्ञापन सौंपा।
*भवदीय*
*रामप्रसाद कनौजिया*
ज़िला सचिव भाकपा कानपुर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें