*आज दिनांक 18 जनवरी 2023 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी सुल्तानपुर ने प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी को दिया**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव शारदा प्रसाद पांडे जी ने अपने बयान में कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आरक्षण बचाओ! रोजगार बचाओ! महंगाई हटाओ! भाजपा सरकार हटाओ! का नारा दिया है भारत का संविधान जाति धर्म लिंग भाषा के आधार पर किसी भी वर्ग में भेद नहीं करता लेकिन आजकल जाति, धर्म, लिंग और भाषा के आधार पर बीजेपी /आर. एस. एस . की सत्ताधारी सरकार आदमी-आदमी महिला - महिला के बीच खाई बढ़ाने की पुरजोर कोशिश करने में दिन-रात जुटी है। उत्तर प्रदेश सरकार की रिजर्वेशन विरोधी नीति स्पष्ट हो गई है भारतीय जनता पार्टी और इनके नेता गण और राष्ट्रीय सेवक संघ रिजर्वेशन को ही समाप्त करवा देना चाहते हैं।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहसचिव मो 0 सैफ अली ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे केंद्र में हो या उत्तर प्रदेश में जितने भी कारखाने हैं बंद किए जा रहे हैं और उनको प्राइवेट कंपनियों को सौंपा जा रहा है जो कुछ थोड़ा बहुत एंप्लॉयमेंट है जो नौकरी मिल रही है वह अभी ठेके पर दी जा रही है जिस का वेतन जीने लायक नहीं है मोदी ने 2 करोड़ रोजगार नौजवानों को देने का प्रतिवर्ष वायदा किया था परंतु यह वायदा वायदा ही रह गया। पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष नोमान खान ने कहा महंगाई निरंतर पर बढ़ रही है एक तरफ देश के धनी दुनिया के सबसे अमीर लोग हो गए हैं और दूसरी तरफ 45 फ़ीसदी से अधिक जनता गरीबी की रेखा के नीचे पहुंच गई और प्रतिदिन का सामान जुटाना या दो वक्त की रोटी नसीब होने में लाले पड़े हुए हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी किसानो और मजदूरों की पार्टी है अगर सरकार ने अपनी नीतियों को शीघ्रता शीघ्र न बदला तो पार्टी निरंतर संघर्ष जारी रखेगी। इस प्रदर्शन में रामअजोर उपाध्याय , विनोद कश्यप , नसरैन, कुनाल, मो0 जुबैर, आनंद, मेडाई राम , दुर्गेश , राहुल, अंकित आदि लोग उपस्थित रहे।
शारदा प्रसाद पाण्डेय
जिला सचिव
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें