*भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा आरक्षण बचाओ, रोजगार बचाओ,तथा महंगाई पर रोक लगाओ 11 जनवरी से 17 जनवरी कार्यक्रम सफल रहा**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
मऊनाथ भंजन18 /1/ 2023को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा आरक्षण बचाओ, रोजगार बचाओ ,तथा महंगाई पर रोक लगाओ ,नारे के तहत प्रदेश भर में 11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलाए गए जन अभियान के उपरांत 18 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन आयोजित किए गए ।मऊ जनपद में कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भाजपा सरकार की फांसी वादी तथा सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों की सख्त आलोचना की ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री कामरेड राम सोच यादव ने आरोप लगाया कि निकायों के चुनाव में पिछड़ी जातियों के आरक्षण के प्रश्न को उलझा कर आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात करने का दुष्चक्र सामने आने से उत्तर प्रदेश सरकार का सामाजिक न्याय विरोधी चेहरा साफ हो गया है ।
पूर्व विधायक कामरेड इम्तियाज अहमद ने कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मामले में धांधली की घटना सामने आ रही है सरकार बेरोजगारी के संकट से जूझ रहे बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने वर्षों से खाली पड़े सरकारी पदों को भरने तथा महंगाई पर रोक लगाने में विफल साबित हुई है ।
अंत में भाकपा की ओर से 6 सूत्री मांगों के साथ महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से जातिवार जनगणना कराने। संविदा तथा योजना कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने।
बड़े पैमाने पर रिक्तियों को भरने तथा बिजली चेकिंग के नाम पर अनुचित उत्पीड़न रोके जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सहायक सचिव सीपीआई मऊ हिसामुद्दीन ,नौजवान सभा के जिला अध्यक्षफखरे आलम, टेड यूनियन नेता रामअवतार सिंह, रामकुमार भारती, सुभाष गौतम परीक्षित सिंह, समशाद, छबि, जयप्रकाश ,अस्फाक ,यूसुफ रामजीतचौहान ,जमील ,समसुद्दीन, अवधेषराय ,रमेशसिह ,अनीस एकरामपर्धान मुख्तार शामिल थे रामसोचयादव
जिला सचिव
भा क पा मऊ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें