*राष्ट्रीय पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम ने दी मुखाग्नि**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबा नहीं रहीं। शुक्रवार सुबह पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हीराबा की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मंगलवार देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता.. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीराबा व अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां बा का निधन हो गया। पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई। पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम.... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से । श् मां के निधन के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। यूएन मेहता अस्पताल के एक बयान में कहा गया है, 'हीराबा मोदी का निधन शुक्रवार तड़के (30 दिसंबर) 3.30 बजे (सुबह) इलाज के दौरान हुआ।' इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का 100 वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने मातृ देवोभव की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवनम ढाला । मैं पण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हुँ। परिवार के प्रति मेरी संवेदनांएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें