*आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर उत्तर प्रदेश में भी देश के संघीय ढांचे को की रक्षा करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किए और राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन प्रस्तुत किए**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवेश कुमार कनौजिया गोंडा
ज्ञापन में मांग की गई आरएसएस एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है और वह उसको एकात्मक बनाना चाहती है।
उसके लिए वह विशेष रुप से गैर भारतीय जनता पार्टी राज्यों में राज्यपालों के माध्यम से सरकारों मेंअस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है और राज्यपालों से वह सब करवाया जा रहा है तो संविधान सम्मत नहीं है।
इसलिए ज्ञापन में यह भी राष्ट्रपति से मांग की गई कि जहां संघीय ढांचे की रक्षा की जाए वहां पर राज्यपाल के पदों को समाप्त कर दिया जाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलों जिलों में धरनें प्रदर्शनों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रेषित किए गए हैं।
पार्टी के राज्य सचिव मंडल की ओर से उक्त बयान पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप के द्वारा जारी किया गया ।
अरविन्द राज स्वरूप
राज्य सचिव
9838001716
9044905796
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें