*यूपी में लगी बेशर्म को आग, कहीं जिंदा जलाने तो कहीं आंदोलन की चेतावनी**पठान फिल्म बनाने वाले गैंग के ऊपर दर्ज हो देश द्रोह का मुकदमा, भगवा रंग को बताया बेशर्म**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा


गोंडा (पंजाब केसरी): देश भर में चल रहे फिल्म पठान का विरोध अब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भी शुरु हो गया है, आपको बतादें की फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग को बेशर्म रंग दिखलाया है, जिससे इसका विरोध प्रदर्शन चल रहा है, फ़िल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गाने में भगवा रंग पहनकर अपने आप को अर्ध नग्न दिखाते हुए प्रदर्शित किया है, जिससे हिन्दू धर्म व महिलाओं पर धब्बा लगता नजर आ रहा है। बतादें की हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनोज मिश्रा ने बताया की उक्त बातों को लेकर उनके पार्टी व तमाम अधिवक्ता सहित हिंदू समाज के लोग बहुत ही दुखी व आहत हैं, जो खुलेआम इस तरह से फ़िल्म में अश्लीलता व नग्न का प्रदर्शन करते हैं, हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा की फिल्म पठान को खड़यँत्र के तहत बनाने वाले गैंग व सदस्य जो भी हों उन सभी के ऊपर देश द्रोह के साथ मुकदमा लिखा जाना अत्यंत आवश्यक है, वही श्री मिश्रा ने यह भी बताया की फ़िल्म का नाम मुस्लिम धर्म से जोड़कर पठान रक्खा गया है, व अभिनेता के रूप में शाहरुख खान को दर्शाया गया है, और हिन्दू धर्म के प्रतीकात्मक रंग भगवा के बेशर्म रंग बताकर अपमानित किया गया है। श्री मिश्रा ने बताया की समाज के तमाम हिन्दू धर्म की महिलाओं व पुरुषों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है, फ़िल्म की अश्लीलता को देखते हुए प्रदेश के समाज मे काफी आक्रोश व्याप्त है, व हिन्दू समाज की भावनाएं काफी आहत हुई हैं। गौरतलब है की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा पूर्व में भी जेएनयू में टुकड़े टुकड़े गैंग का भी समर्थन किया गया था। हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनोज मिश्रा ने अपने तमाम अधिवक्ता साथी के साथ गुरुवार को पुलिस अधीक्षक गोंडा से मिलकर एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें लिखा गया है कि फ़िल्म पठान में काम करने वाले सभी लोगों का हिन्दू धर्म के प्रति नकारात्मक विचार व नियत में खोट है, साथ ही पठान फ़िल्म में कार्य करने वाले गैंग इन सभी लोगों के ऊपर देश द्रोह के साथ एफआईआर लिखा जाना अत्यंत आवश्यक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*