*राजकीय औघोगिक प्रशिक्षण संस्थान में राज्यस्तरीय कोशलाथाँन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/ प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*

ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोण्डा में राज्य स्तरीय कौशलाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 217 प्रतियोगियों में से 152 ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में क्रमशः 01 से 05 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को 1000, 800, 600, 400 तथा 200 रूपये का पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त पॉच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अमर किशोर ‘बमबम‘ जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं ए0के0 मधुर संयुक्त निदेशक, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा अनिल वर्मा प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 गोण्डा, कार्यदेशक रामइन्द्र यादव, हनुमान प्रसाद, इकबाल अंसारी, अशोक वर्मा, सत्या कसौधन महिमा ब्यूटी पार्लर ने प्रतिभागियों को कौशल डेवलेपमेन्ट के लिए प्रोत्साहित किया। सेक्टर रेस्टोरेन्ट सर्विस में प्रवीन्द्र सिंह प्रथम पुरूस्कार, सेक्टर सी0एन0सी0 मिलिंग में हरिओम तिवारी प्रथम स्थान एवं सेक्टर फैशन टेक्नॉलाजी अनामिका पाण्डेय द्वितीय स्थान, शालिनी सिंह चतुर्थ स्थान एवं ब्यूटी थेरेपी में कवि सिंह ने प्रथम स्थान व सेक्टर हेल्थ एवं सोशल केयर में वंश गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। ऐसे 13 सेक्टरों में मुख्य अतिथि एवं संयुक्त निदेशक, प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं मेडल और सत्आवना धनराशि पुरस्कार के रूप में दिया। कार्यक्रम में अनुदेशक रजत कुमार, के0के0 यादव, के0के0 चौधरी, मो0 कलीम, रजनीश सैनी, दिनेश शर्मा, संजय शुक्ला, आशुतोष वर्मा, अभयजीत, विवेक मिश्रा, अशोक कुमार तिवारी, उदय, यू0पी0 सिंह, फतेह बहादुर, आदिल, ओम प्रकाश प्रसाद, रामनिवास शर्मा, अरविन्द कुमार, कर्मवीर आदि ने कार्यक्रम को सफल करने के लिए अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार कार्यदेशक ने सफल रूप से किया और कार्यक्रम में आये हुए सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*