*गोण्डा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करके नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया*





भारतीय कमुनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया

गोंडा भारती कम्युनिस्ट पार्टी राज कॉउंसिल द्वारा आवाहन किये गए विभिन्न मांगों को लेकर
 1-  अतिव्रष्टि अथवा सूखे से प्रभावित किसानों को यथोचित मुआबजा रुपये- 2000 प्रति एकड़ की दर से तत्काल दिया जाये।
2-  किसानों को समय पर खाद दिलाई जाये तथा उसकी ब्लैकखोरी पर कारगर रोक लगाई जाये। खाद की बढ़ी दरों को वापस लिया जाये। ब्लैकखोरी करने वालों पर रासुका की कार्यवाही की जाये।  3-  अपने वायदे के अनुसार सरकार किसानों को मुफ्त बिजली की व्यवस्था करे। वायदे के विपरीत लगाए गये मीटरों को तत्काल हटाया जाये। बिजली कनेक्सन आबंटन की प्रक्रिया में भयावह रिश्वतख़ोरी बंद की जाये। बिजली की बढ़ती दरों को सरकार रोके।   4-  गरीबों को मुफ्त विद्युत योजनाओं के तहत दिये कनेक्सन और मीटरों पर भेजे गये हजारों रुपये के बिल रद्द किया जाये। निर्दोष उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद किया जाये।  5-  असहनीय स्तर तक पहुंचा दिये गये ज़मीनों के रजिस्ट्री शुल्क को पर्याप्त मात्रा में घटाया जाये। हाल ही में बढ़ाई गयी बैनामा दरों को रद्द किया जाये। आनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुगम बनाया जाये। रजिस्ट्री दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार और लूट को रोका जाये।
6-  नगरीय क्षेत्रों में बढ़ाए गये हाउस टैक्स और वाटर टैक्स को वापस लिया जाये। नगरीय क्षेत्रों में हाल ही में शामिल ग्रामीण इलाकों को कम से कम 10 साल तक इससे मुक्त रखा जाये। अमृत जल योजना के निर्माण और विस्तार में हुये भारी भ्रष्टाचार की जांच करा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।
7-  मनरेगा को पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ लागू किया जाये। मनरेगा के बजट में की गयी कटौती को रद्द किया जाये तथा इस बजट को बढ़ा कर कम से कम दो गुना किया जाये। मनरेगा मजदूरों और अन्य ग्रामीण मजदूरों को 800 रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी दी जाये। उनको वर्ष में दो सौ दिन काम की गारंटी की जाये तथा कार्य जेसीवी से न कराये जाएँ।
8-  पावरलूम बुनकरों को बिजली सप्लाई की पुरानी फ्लैट रेट व्यवस्था लागू की जाये। फ्लैट रेट व्यवस्था बन्द होने के बाद से बकाया बिलों को माफ किया जाये। 9-  आवारा पशु किसानों की फसलों को बरवाद कर रहे हैं तथा तमाम लोगों की जान ले रहे हैं अथवा घायल कर रहे हैं। उनसे किसानों की फसलों की रक्षा और लोगों की जान की सुरक्षा की जाये 10-  नहरों और राजवाहों में पानी छोड़ा जाये और उसे टेल तक पहुँचने की व्यवस्था की जाये। 11-  पूरे प्रदेश से नौजवानों और मजदूरों के बड़े पैमाने पर पलायन को रोकने के लिए उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाये। पलायन से गांव के गांव खाली हो रहे हैं और खेती के लिए मजदूर मिलना मुश्किल हो रहा है। बन्द पड़ी कताई और चीनी मिलों को खोला जाये।  12-  कृषि भूमि के पाँच वर्ष से पहले के ( पुराने ) पट्टाधारकों के लिये अभियान चला कर उन्हें संक्रमणीय भूमिधर घोषित किया जाये।
13-प्रदेश में महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल प्रभावी तरीके से रोका जाये। साथ ही उनकी सामाजिक सुरक्षा की गारंटी की जाये। दोषियों को सख्त सजा त्वरित गति से दिलाई जाये।                          
 भारतीय कमुनिस्ट पार्टी गोंडा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया कार्यक्रम में कामरेड़ नगर मंत्री सुरेश कुमार कनौजिया, कामरेड़ शिव कुमार कनौजिया कामरेड सत्यप्रकाश पांडे कामरेड लाल बहादुर सिंह कामरेड अयोध्या प्रसाद पांडे कामरेड  मयंक मिश्रा कामरेड राम गोविंद मिश्रा जिला मंत्री  ईश्वर शरण शुक्ल, कामरेड़ कृष्णकांत  सहित दर्जनों नेताओं की उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*