*अच्छी चिकित्सा और अच्छी दवा पाना सबका मौलिक अधिकार* - *विमेश मिश्रा प्रदेश महासचिव यूपीएमएसआरए**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया
गोण्डा /11/12/2022,
सीआईटीयू से संबद्ध संगठन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेन्टेटिव्स एसोशिएसन ( यूपीएमएसआरए) गोन्डा इकाई के 32वें वार्षिक सम्मेलन स्थानीय टाउन हॉल गोण्डा का उद्घाटन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड हेमन्त सिंह ने कहा कि मेडिकल एवं सेल्स प्रमोशन का काम करने वाले सभी कर्मचारियों का शोषण कोविड19 के बाद कुछ ज्यादा ही बढ़ा है और मालिकों द्वारा सेल्स प्रमोशन इम्पलाइज एक्ट 1976 का उल्लंघन बहुत ही तेजी से बढ़ा है। राज्य कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने कहा कि पूंजीपतियों के समर्थन में सरकार पूरी तरह खड़ी है और इसीलिए श्रम कानूनों का पालन पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर है। सम्मेलन को मुख्य अतिथि डाक्टर ओ एन पान्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि तमाम दुष्प्रचारों और कुछ लोगों की वजह से चिकित्सा क्षेत्र के सम्मान में कमी आयी है उसे हम सबको मिलकर दूर करना होगा। नीमा के अध्यक्ष डाक्टर महमूद आलम ने कहा कि हम सबको मिलकर वृहद सांगठनिक प्लेट फार्म बनाकर समाज के वंचित समाज तक चिकित्सा का लाभ पहुंचाने का प्रयास करना होगा। सम्मेलन को यूपीएमएसआरए के ज्वाइन्ट जनरल सेक्रेटरी कौशलेंद्र पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवींद्र सिंह ने भी सरकार की नई श्रम नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि संयुक्त संघर्ष अभियान चला कर ही हम सब इस काले कानून को वापस करा सकते हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता संतोष कुमार शुक्ला ने किया तथा इकाई सचिव विनीत तिवारी ने सचिव रिपोर्ट तथा इकाई कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह ने ट्रेजरर रिपोर्ट रखा जिसे ध्वनि मत से विना किसी विरोध के सर्व सम्मति से पास हो गया। प्रदेश पर्यवेक्षक महासचिव कामरेड विमेश मिश्रा व कामरेड हेमन्त सिंह के देखरेख में नई 19 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव देर रात चले मतगणना के बाद आये परिणाम में अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष जयन्कार सिंह अभय तिवारी , सचिव विनीत तिवारी, संयुक्त सचिव अंबरीश तिवारी आलोक चतुर्वेदी कमलेश शुक्ला सत्य प्रकाश पाल तथा कोषाध्यक्ष आनंद सिंह व कार्यकारिणी सदस्य, अनिल मिश्रा, पवन पाण्डेय, जनमेजय शुक्ला, दीपक शुक्ला, अजीत पाण्डेय, मयंक सिंह, राहुल त्रिपाठी, कौशलेन्द्र शुक्ला, सुनील त्रिपाठी, अनुराग सिंह चुने गए।
केन्द्रीय पर्यवेक्षक विमेश मिश्रा ने जिला प्रशासन एवं सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया तथा सम्मेलन में 245 सदस्यों के भागीदारी पर सबको बधाई दिया।
सादर अभिवादन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें