*गोवा फिल्म फेस्टिवल में द कश्मीर फाइल्स की जूरी हेड नादव लैपिड नें फिल्म की सच्चाई को सामने रखते हुए उसकी घोर आलोचना की**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया*


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया

'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और भारत सरकार के विचारों को प्रचारित करने वाली फिल्म है। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तब खूब विवाद हुआ था। 
लेकिन अब रिलीज के लगभग आठ महीने बाद एक बार फिर यह इस फिल्म पर घोर नकारात्मक आलोचना हुई है।

इस्राइल के फिल्म मेकर नादव लैपिड ने अपने एक बयान में विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 'वल्गर' कहा है।

'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना करने वाले नादव लैपिड  हैं ।जान लें निर्माता का बयान
दरअसल, गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में 22 नवंबर को 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग हुई थी और फिल्म मेकर नादव लैपिड इस फिल्म फेस्टिवल में जूरी के हेड हैं। इस फेस्टिवल में उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान कहा, 'फिल्म द कश्मीर फाइल्स से हम सभी परेशान और हैरान थे। यह मुझे एक प्रचार और अश्लील फिल्म की तरह लगी, जो इस तरह के प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के कलात्मक प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए जरूरी नहीं है। मैं यहां पर आपके साथ इन भावनाओं को खुले तौर पर साझा करने में पूरी तरह से सहज महसूस कर रहा हूं। इस उत्सव की भावना में, हम निश्चित रूप से एक आलोचनात्मक चर्चा को भी स्वीकार कर सकते हैं, जो कला और जीवन के लिए आवश्यक है।'

नादव लैपिड का परिचय।

नादव लैपिड का जन्म इजरायल के टेल अवीव में हुआ और उन्होंने तेल अवीव विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले नादव लैपिड ने इजराइल की सेना में अपनी सेवा दी है। सैन्य सेवा देने के बाद ही उन्होंने यरुशलम में सैम स्पीगल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल से डिग्री ली और फिर वह पेरिस चले गए। उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं लेकिन नादव लैपिड को शॉर्ट फिल्म और डॉक्युमेंट्रीज के लिए जाना जाता है। 

कई फिल्म फेस्टिवल के रहे जूरी
उन्होंने सिनेमा की दुनिया में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह सिनोनिम्स (2019), द किंडरगार्टन टीचर (2014) और पुलिसमैन (2011) जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। नादव लैपिड लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन लेपर्ड जूरी के सदस्य, 2016 के कान फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल क्रिटिक्स वीक जूरी के सदस्य और 71 वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म में 'आधिकारिक प्रतियोगिता' जूरी के सदस्य रहे हैं। 

(साभार सोशल मीडिया से कुछ संशोधन के साथ)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*