*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा राष्ट्रव्यापी संघीय ढांचा बचाओ दिवस पर 29 दिसम्बर को विरोध प्रदर्शन करने का आवाहन**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
देश की संघीय संरचना को बचाने,
देश की संघीय संरचना पर हमले के खिलाफ एवं
राज्यपाल का पद समाप्त करवाने
की मांग को लेकर ,
29 दिसंबर, 2022
को
जुझारु विरोध।
हमारे संविधान ने देश को एक संघीय ढांचा प्रदान किया है , जिसमें राज्यों के अपने अधिकार हैं। परंतु आर एस एस और भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सरकार इस संघवाद , जो कि हमारे संविधान की एक बुनियादी विशेषता है ,को समाप्त करना चाहती है और उसके लिए निरंतर कोशिश कर रही है।
उसकी मंशा है कि संघवाद का ढांचा समाप्त हो और उसके स्थान पर एक एकात्मक ढांचा थोप दिया जाए ।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सरकार गैर भाजपा राज्यों में राज्यपालों के जरिए अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है और राज्य सरकारों के अधिकारों पर अतिक्रमण कर रही है। इसके उदाहरण बड़े पैमाने पर केरल ,तमिलनाडु और तेलंगाना में देखे जा सकते हैं ।
जिसका नतीजा यह भी है कि बड़े पैमाने पर आम जनता राज्यपालों के राजनीतिक दुष्कृत्यों को देख रही है और समझ रही है और बड़े पैमाने पर उसका विरोध कर रही है ।
इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने स्पष्ट मांग की है कि राज्यपालों को और उनके पदों को समाप्त कर दिया जाए।
जिला इकाइयों को यह निर्देश है कि 29 दिसम्बर को जुझारू विरोध प्रदर्शित करें और संघवाद की रक्षा के लिए तथा राज्यपालों के पदों को समाप्त करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारियों के माध्यम से प्रेषित करें ।
अरविन्द राज स्वरूप
राज्य सचिव
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें