*सोनभद्र**26दिसंबर,भाकपा का स्थापना दिवस* *पार्टी की नितियों से प्रभावित होकर सपा (अल्पसंख्यक सभा) के पूर्व जिलाध्यक्ष और युवा समाजिक कार्यकर्ता ने लिया भाकपा की सदस्यता**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*




भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना दिवस पर चोपन विकास खंड क्षेत्र के कनछ गांव में पार्टी का *ध्वजारोहण* वरिष्ठ साथी कामरेड बूटन प्रसाद जी ने किया और उपस्थित साथियों ने गाया झंडा गान ।
तत्पश्चात कामरेड बूटन जी की ही अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत सभागार कक्ष में पार्टी के आंदोलकारी व गौरवशाली इतिहास पर गोष्ठी आयोजित किया गया । इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष फारुख अली जी ( निवासी- पिंपरी, राबर्ट्सगंज) और क्षेत्र के युवा समाजिक कार्यकर्ता साथी सियाराम कन्नौजिया जी (निवासी-पईका, मारकुंडी) ने पार्टी के लड़ाकू तेवर और नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। दोनों नये साथियों को लाल गमछा ओढ़ाकर और सम्मान पार्टी का झंडा पकड़ाकर अभिवादन किया गया । गोष्ठी में साथियों ने पार्टी के इतिहास और वर्तमान परिस्थिति पर विचार व्यक्त किया और पार्टी की सदस्यता में तेजी और पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास और जनांदोलन में तेजी लाने की बात दोहराई।
इस मौके पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा ( सह सचिव) , कामरेड प्रेम चंद्र गुप्ता (कोषाध्यक्ष) , कामरेड अमर नाथ सूर्य (नेता-खेत मजदूर यूनियन) कामरेड बुद्धि राम ( ब्रांच मंत्री - पटवध)
कामरेड हृदय नारायण गुप्ता ( ब्रांच मंत्री - कनछ), पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कामरेड अशोक कुमार कन्नौजिया (एडवोकेट) नौजवान सभा के नेता कामरेड दिनेश्वर बर्मा, कामरेड गुलाब सिंह, कामरेड दलबीर सिंह खरवार(नेता-आदिवासी समाज),  कामरेड बंधू गोंड ( पूर्व प्रधान) आदि के साथ दर्जनों पार्टी के साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड बूटन प्रसाद जी और संचालन कामरेड प्रेम चंद्र गुप्ता जी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*