*मियाद पूरी होने के बाद भी अमृत सरोवर का काम अधूरा* *ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता पयागपुर राम प्रगास बहराइच*



ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता पयागपुर राम प्रगास बहराइच

विशेश्वरगंज बहराइच सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है अमृत सरोवर योजना। इसके पीछे की संकल्पना यह है कि बरसात के  पानी को एक जगह रोक कर रखने और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग सिंचाई व निस्तार के रूप में किया जा सके । लेकिन सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा ब्लॉक विशेश्वरगंज अंतर्गत कुरसहा मजरा के मधिनगरा में ब्रम्ह देव स्थान पर अधूरा पड़ा अमृत सरोवर ।  अप्रैल और मई के महीनो में  काम तो शुरू हो गया ।  लेकिन उम्मीद रही की आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखकर  कि 15 अगस्त तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा । लेकिन आजादी का महोत्सव तो खत्म हो गया। अभी तक अमृत  सरोवर का कार्य पूरा नही हुआ । काम के नाम पर अभी मिट्टी कार्य के अलावा अन्य किसी भी प्रकार का कोई कार्य देखने को नही मिल रहा । अधिकारी भी सोच रहे है कि  15  अगस्त फिर अगले साल आएगा । अगर देखा जाये की अमृत सरोवर के निर्माण के लिए सरकार करोड़ो रूपये पानी की तरह फेंक रही है। लेकिन जिम्मेदार सरकार की योजनाओं को  ठेंगा दिखाने से बाज नही आ रहे । अधिकारी जानकर भी अनजान बने बैठे है । क्या खबर निकलने के बाद अधिकारी मामले को संज्ञान लेते है या अनजान बने बैठे रहते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*