*सड़क सुरक्षा मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं को डीएम ने किया पुरस्कृत**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
 
देवीपाटन मंड़ल गोण्डा में आज रविवार को गांधी पार्क के परिसर में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा मेला कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग कर छात्र/छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में जानकारी दिए। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।
              वहीं कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं जनमानस को अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी देते हुए लोगों से नियमों का पालन करने हेतु अपील भी किये, तथा वहां पर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली।
          इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, ड्रग स्पेक्टर राजिया बानो, आरटीओ परिवहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली राकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली महेंद्र सिंह, ट्राफिक स्पेक्टर सहित विभाग से संबंधित अन्य अधिकारीगण व विद्यालयों से आए हुए प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*