*बालाजी सरकार का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज़ से* *आज निकलेगी निशान शोभायात्रागोण्डा* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
श्री मेंहदीपुर बालाजी परिवार के तत्वावधान में पांचवें बाला ज़ी सरकार का आयोजन आगामी 10 से 12 नवंबर तक तीन दिवसीय होगा सभी कार्यक्रम आयोजन स्टेशन रोड पर कोतवाली के सामने स्वर्गीय पंडित सिंह के आवासीय परिसर में होगा। आयोजन के प्रमुख सहयोगी सुनील कुमार रस्तोगी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 10 नवंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे से रामचरितमानस के पाठ से होगा। उसी दिन अपराहन 1:00 बजे मालवीय नगर स्थित पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा बड़गांव बाजार स्थित मैदानी बाबा आश्रम पहुंच कर वापस आयोजन स्थल पर संपन्न होगी। 11 नवंबर को प्रातः मानस पाठ की पूर्णाहुति के बाद शाम 7:00 बजे से भव्य जागरण एवं झांकी का आयोजन किया गया है। जागरण में कोटा के सुप्रसिद्ध भजन गायिका का ट्विंकल शर्मा दिल्ली से भजन गायक रामकुमार लक्खा एवं स्थानीय भजन गायक रोहित शर्मा सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण होंगे और अंकित बालाजी कानपुर लकी राज लखनऊ गुरुद्वारा झांकी दिखाई जाएगी। 12 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से सवामणी भंडारा एवं राजा छलिया ग्रुप द्वारा झांकी दिखाई जाएगी। और श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम के शिष्य अरविंद शर्मा जी भी सभी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आयोजन मण्डल की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आयोजन व निशान यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है कार्यक्रम में गौरव रस्तोगी, अजय कसौधन,बीनू कुशवाहा ,अभिषेक गुप्ता, शैलेश गुप्ता ,रोहित कौशल, अंकित मिश्रा ,प्रतीक टंडन, वेद प्रकाश सोनी ,राजू सोनी, गौरव मित्तल, चंदन आर्य ,शानू कसौधन आदि को अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंप दी गई है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें