*मा० विधायक कटरा ने सीएचसी हलधरमऊ में हेल्थ एटीएम मशीन का किया उद्घाटन**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा आज शनिवार को सीएचसी हलधरमऊ में हेल्थ एटीएम मशीन का दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन माननीय विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह एवं जिलाधिकारी ने किया। यह मशीन बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा सीएचसी हलधरमऊ पर स्थापित की गई। इसके साथ ही हेल्थ एटीएम मशीन से माननीय विधायक कटरा बाजार एवं जिलाधिकारी ने परीक्षण भी कराया।
उन्होंने बताया है कि सीएचसी हलधरमऊ पर कार्यक्रम के दौरान बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा 20 क्षय रोग मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया तथा 40 लोगों को आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, खंड विकास अधिकारी हलधरमऊ, सीएचसी अधीक्षक हलधरमऊ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें