ग्राम अख्तियारपुर के समीप संचालित मुर्गी फार्म को बंद कराने की हुई मांग**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील व विकास खंड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम अख्तियारपुर निवासी अमरनाथ मिश्रा ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि गांव के समीप ब्रम्हचारी स्थान है जो ग्रामीणों के आस्था का केंद्र है। उसी के बगल एक व्यक्ति ने पोलट्री फार्म का संचालन शुरू कर दिया है।जिसकी दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर है। आरोप है कि कई बार मुर्गी फार्म संचालक से उसे अलग संचालित करने को कह चुके हैं, जिस पर वह अभद्रता करने पर उतारू हो रहा है। पीड़ित ने समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी हीरालाल का कहना है कि प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*