*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौसिंल प्रतापगढ़* *स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार बन्द करो**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल अत्यन्त बुरा है। अस्पताल कर्मियों एवं चिकित्सको की लापरवाही आये दिन समाचार पत्रों की सुर्ख़ियों में बना हुआ है। हर रोज जनपद के आम आदमी अपने को मजबूरन इस सहीगली व्यवस्था में इलाज के नाम पर अपने आप को लुटवाने के लिए मजबूर है। जिला अस्पताल पुरुष हो या महिला अपना अस्तित्व खो चुके है। मेडिकल कालेज का नाम होने के बाद भी ओ पी की की लाइन में कोई फर्क नहीं है नियमित रूप से व समय से न डाक्टर बैठ रहे है न इलाज हो रहा है। दवाओं का टोटा है चोट लगने पर टी टी का इन्जेक्सन तक उपलब्ध नही रहता है। पुरुष अस्पताल में आक्सीजन का प्लान्ट होने के बाद भी अस्पताल के सिस्टम से किसी को प्राणवायु नही मिलती। मरीज आक्सीजन के अभाव में भी दम तोड़ रहे । कोविक काल छोड़िए अब भी यह आम बना हुआ है। इमरजेन्सी में व्हीलचेयर तक नही मिलती स्टाफ नही मिलते सभी का अभाव है। 108 की सेवा में फर्जी तौर पर रोगी दिखाकर तेलचोरी, काम धोरी कई बार अखबार में छप चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का हाल और बुरा है वहाँ तो रात छोड़िए दिन में भी डाक्टर नहीं मिलते। जनपद भर में ऐसे सरकारी 50 डाक्टर है जो अपनी हियूटी पर उपस्थिति न रहकर प्रयागराज व अन्य बड़े शहरों में नर्सिंग होम में अपनी सेवायें दे रहे है ए०एन०एम० सेन्टर पर एन०एम० नहीं है। ईमानदार आशाओं को मिलने वाले इनसेन्टिव में भी कमीशन लिया जाता है तो दूसरी तरफ दलाल आशाएं निजी चिकित्सालयों व महिला अस्पताल में डाक्टर को प्राइवेट दिखाने व डाक्टर से मिली भगत करके आपेरशन के नाम पर लूट व लुटवा रही है। दिनरात दलाली कर रही है। महिला अस्पताल के बाहर व इर्दगिर्द में सैकड़ों की संख्या में इन्ही का डेरा बना रहता है। बिना मोटी रकम लिए महिला हो पुरुष दोना अस्पतालों में आरेशन नही होता है। जिससे पैसा नही मिलता उसे रिफर करने का रिवाज हो गया है। पैसे मिलने पर फिर उसी का यहीं आपरेशन हो जाता है। सफाई कर्मी हो या संविदाकर्मी दोनो को महीनो महीनो बेतन न आना सामान्य बात है। ऐसे में वे भी दाल रोटी के लिए स्वाभाविक भ्रस्टाचार में लिप्त है। मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यालय सारी गडबडियों व भ्रष्टाचार का मुख्यालय है। ऐसे 50वों अस्पतालों को मान्यता दे दी गई है / पंजीकरण कर दिया गया है जहाँ वास्तव में न कोई डाक्टर है न नियमानुसार प्रशिक्षित स्टाफ न कोई संयत्र न सुविधा । ऐसे लोगो को आम जनमानस को लूटने व जान लेने की छूट के लिए दिया गया पंजीयन रूपी प्रमाण पत्र निरस्त किया जाना चाहिए। पिछले दिनो शाइन हास्पिटल अजीत नगर प्रतापगढ़ में श्रीमती रेशमा बानो उम्र 25 वर्ष (जच्चा बच्चा दोनों) की दिनांक 15-16 /10/2022 को इसी जानबूझकर की गई लापरवाही ने जान ले ली जिलाधिकारी के जाँच के आदेश पर भी कोई कार्यवाही नही हुई न होती है। पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्थान्तरण के बाद उम्मीद जगी थी कि शायद कुछ सुधार होगा। लेकिन स्थिति और बदतर हो जा रही है। पिछले दिनों कई प्रसूता मलिाओं के जान लेने की खबरे आम है। पी०सी० पी०एन०डी०टी० एक्ट के अन्तर्गत ऐसे केन्द्रो को पंजीकृत किया गया है जहाँ पंजीकृत डाक्टर के अलावा कोई अन्य अल्ट्रासाउन्ड करता है, व घडल्ले से लिंग जाँच हो रही है। अपगों के प्रमाण पत्र बनाने में प्रतिशत वास्तविक लिखने के लिए भी पैसे लिए जा रहे है न देने वालों के प्रतिशत कम कर दिये जा रहे है। रोज बरोज स्वाथ्य की स्थिति समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहा है। इसका कोई प्रभाव चिकित्सा विभाग व मेडिकल कालेज में नही पड़ रहा है। डी सी एम व आयुष्मान भारत के कार्यक्रम समन्यवक पद पर आरुढ व्यक्ति दलाली के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को अपने जाल में जकड रखे हैं। आर.बी.एस.के. की टीमें जनपद भर में पिछले कोविदु के बाद से "अब मात्र कागजी खानापूर्ति कर रहे है। इसका लाभ बच्चो व किशोर व किशोरियो को नही मिल रहा है।
ऐसे में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ दिनांक - 15/11/2022 को एक सांकेतिक धरने के माध्यम से इस अव्यवस्था व भ्रष्टाचार पर एक दिवसीय धरना के माध्यम से अपना रोष प्रकट करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व प्राचार्य मेडिकल कालेज को चेतावनी देती है कि वर्तमान रवैये में अमूल चूल सुधार ले आये । अन्यथा हमारी पार्टी जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो व तहसीलो व ब्लाको पर जनआन्दोलनात्मक कार्यवाही के लिए बाध्य होगी। सभी जनपदवासियों से अनुरोध है कि आम जन से जुड़े इन सवालो पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांकेतिक धरने को अपना भैतिक व नैतिक समर्थन दे तथा आगामी आन्दोलन के आहवान में बढचढ कर भागीदारी करे।
निवेदक- राम बरन सिंह जिला मन्त्री भा०क०पा० एवं
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौसिल प्रतापगढ
सम्पर्क मोबाइल - 9794560498
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें