*सीआईटीयू के पन्द्रहवें राज्य सम्मेलन में कामरेड कौशलेंद्र पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष व मीनाक्षी खरे राज्य कमेटी सदस्य चुने गए**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया
सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स ( सीआईटीयू ) उत्तर प्रदेश का पन्द्रहवां राज्य सम्मेलन 6 - 7 नवंबर 2022 को लहुरी काशी पैलेस गाजीपुर में संपन्न हुआ । सम्मेलन को केंद्रीय पर्यवेक्षक सीआईटीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड जे एस मजूमदार , राष्ट्रीय सचिव कामरेड ए आर सिंधू व कामरेड अमिताव गुहा के देख रेख में 49 सदस्यीय राज्य कमेटी का चुनाव हुआ जिसमे रवि शंकर मिश्रा अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह, वीना गुप्ता , देवाशीष, विशम्भर सिंह, एस पी सिंह, कौशलेंद्र पांडेय, नीरज श्रीवास्तव सभी उपाध्यक्ष , प्रेमनाथ राय महामन्त्री , शेषनाथ तिवारी, चमनआरा, विमेश कुमार मिश्रा ,अजीत कुमार सिंह, विकास स्वरूप, राम मूर्ति राय, आदित्य कौशिक सचिव तथा हेमन्त कुमार सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा कामरेड मीनाक्षी खरे सहित तीस राज्य कार्य समिति सदस्य चुने गए।
सम्मेलन को सीआईटीयू के केन्द्रीय पर्यवेक्षक कामरेड जे एस मजूमदार ने संबोधित करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थिति में नवउदारवादी आर्थिक नीतियों के कारण 2008 से ही वैश्विक आर्थिक मंदी जारी है और उससे निकलने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक व विश्व व्यापार संगठन के सारे नुस्खे असफल साबित हुए हैं और केवल कारपोरेट मुनाफा बढ़ा और आम जनता को कोई भी राहत नहीं मिला बल्कि उसका शोषण और बढ़ा है तथा भारत की केन्द्र सरकार ने पुराने लेबर कानून को समाप्त कर नये चार लेबर कोड लाकर श्रमिक वर्ग को गुलामों से भी बदतर जीवन यापन करने के लिए धकेल रही है।
कामरेड ए आर सिंधू ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के अलावा मध्यम वर्गीय तथा अल्पसंख्यक परिवारों की महिलाओं के प्रति हिंसा व शोषण बढ़ा है । सीआईटीयू के राष्ट्रीय सचिव कामरेड अमिताभ गुहा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय श्रम सम्मेलन की बैठक न बुलाना तथा मजदूरों व कर्मचारियों की समस्याओं का निदान न करना तथा केवल शोषणकारी पूँजीवाद के अनैतिक व्यवस्था को लागू करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है तथा केन्द सरकार के अधीन विभागों में रिक्त पदों को समाप्त करना तथा संविदा व निविदा में कर्मचारियों की भर्ती करना देश हित में नही है ये केवल निजीकरण का बढ़ावा देना है।
सम्मेलन को तमाम सामाजिक संगठनों व प्रतिनिधि साथियों ने संबोधित किया तथा महंगाई, साम्प्रदायिकता , नये लेबर कानून तथा बिजली के निजीकरण के खिलाफ व स्कीम वर्कर की समस्याओं को प्रस्ताव भी लिया गया।
कामरेड कौशलेंद्र पांडेय को सीआईटीयू का प्रदेश उपाध्यक्ष व मीनाक्षी खरे को सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य चुने जाने पर देवीपाटन मंडल के ट्रेड यूनियनों व जन संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी तथा भविष्य में मजबूत मजदूर आंदोलन विकसित होने का विश्वास व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें