*गुरुनानकदेव ज़ी के प्रकाशोत्सव पर्व पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा* *यात्रा के दौरान गुरुवाणी से पूरा नगर गुंजायमान,हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव जी का प्रकाशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंगलवार की सुबह कस्बा कर्नलगंज स्थित गुरुद्वारे से श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में  पंच प्यारे व साहबजादे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।यात्रा के दौरान गुरुवाणी से पूरा कस्बा गुंजायमान हो रहा था। जिसमें सेवादार यात्रा के आगे झाड़ू लगाकर पानी छिड़क रहे थे। फूलों से सजा गुरुग्रंथ साहिब का दरबार, पंचप्यारे एवं साहबजादे शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालु सबद-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। वहीं पंजाबी भाँगड़ा तथा बैंड पार्टी के कलाकार अपना हुनर दिखा रहे थे। सरदार हरविंदर सिंह हैप्पी व हरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गतका पार्टी के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी हैरत अंगेज करतब प्रस्तुत किए। इस मौके पर सेवादारों द्वारा जगह-जगह जलपान का स्टाल लगाया गया था। शोभायात्रा गुरुद्वारे से निकलकर स्टेशन रोड, चौक घंटाघर, गुड़मंडी, कसगरान, बालूगंज, कैलाश बाग मार्ग से होते हुए वापस गुरुद्वारा में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर गुरुद्वारा को फूलमालाओं के साथ, गुब्बारा व बिजली के झालरों से सजाया गया था। इस यात्रा में सरदार हरजीत सिंह सलूजा, जोगिंदर सिंह जानी, जसवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह सलूजा, डॉक्टर पुनीत सिंह, रमनप्रीत सिंह लवी, नवनीत सिंह 'मिक्की', कक्कू छाबड़ा, कन्हैया लाल वर्मा, ओपी तिवारी सहित भारी संख्या में लोग चल रहे थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*