*श्री मेहंदीपुर बालाजी के जागरण में झूमे भक्त**हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है , जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोंडा श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार गोंडा के तत्वाधान में आज दूसरे दिन शुक्रवार की रात नगर कोतवाली के सामने एक प्रांगण में श्री मेहंदीपुर बालाजी का भव्य जागरण हुआ जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी एवं झांकियां भी दिखाई। भजनों में माता रानी श्री बालाजी श्री खाटू श्याम जी भजनों एवं देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी श्री मेहंदीपुर बालाजी का प्रांगण भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। भजन की शुरुआत भजन गायक रोहित शर्मा ने गणेश वंदना से शुरू किया उसके बाद '' किस्मत वालो को मिलता है बाबा देरा दरबार..  हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है , जीतूंगा एक दिन का मेरा दिल ये कहता है .. पलकें ही पलकें बिछाए गे एक दिन बालाजी घर आयेंगे ...क़ुबूल मेरी बिनती होनी चाहिए .. कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है..आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।  उसके बाद दिल्ली से चल कर आए भजन गायक रामकुमार लक्खा ने  भजनों की प्रस्तुति दी उन्होंने गाया '''जयकारा जो दिल से लगाएगा मेरा दावा है हर हाल में संकट कट जाएगा...
मेरो कारोबार बालाजी चलावै...
जिनके सीने में रहते सियाराम हैं  वो महावीर बजरंगबली हनुमान हैं ... आदि भजनों की प्रस्तुति दी। उसके बाद राजस्थान प्रांत के कोटा से चलकर पहली बार गोंडा आई ट्विंकल शर्मा ने भी भजनों की प्रस्तुति दी उन्होंने गाया ,''मां अंजनी के लाला... खीर चूरमा बर्फी से मैं थाल भर दिया.. आजा मेरे हनुमान... मेहंदीपुर में बैठो कलयुग की यो अवतार, बिगड़ी बात बना वे मेरा बालाजी महाराज.. भजनों की हाजिरी लगाई बीच-बीच में अंकित बालाजी कानपुर लकी राज लखनऊ और राजा छलिया गोंडा ग्रुप द्वारा श्री हनुमान जी श्री भोलेनाथ श्री राधा किशन की तरह -तरह झांकी की लीला इतना मनमोहक रहा कि लोग झूम उठे। कार्यक्रम में गोंडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह को कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साज सज्जा विनय म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रहा। कार्यक्रम सुबह तक चला उसके बाद आरती हुई और 56 भोग प्रसाद का वितरण हुआ । श्री मेहंदीपुर बालाजी का दरबार बहुत ही मनमोहक सजा हुआ था श्रद्धालु  पंक्ति में लाइन लगाकर बाबा का दर्शन किया और अपनी - अपनी दरखास लगाईं। दरबार में श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम के सेवक अरविंद मिश्रा जी भी मौजूद रहे । इस कार्यक्रम में सुनील कुमार रस्तोगी , प्रेम गोयल,प्रतीक टंडन ,अंकित मिश्रा, राजू सोनी, वेद प्रकाश सोनी, गौरव रस्तोगी, शैलेश गुप्ता ,बीनू कुशवाहा, चंदन आर्य ,अजय कसौधन, रोहित कौशल, शनि जायसवाल ,अभिषेक गुप्ता, संदीप मल्होत्रा, केडी मिश्रा ,सोनी सिंह,ऊषा रस्तोगी, रितु टंडन, रीता टंडन लक्ष्मी सोनी,श्रद्धा कुशवाहा , पूजा आर्य, कुमुद मिश्रा ,पिंकी रस्तोगी, दिव्या गुप्ता,कामिनी देवी, खुशबू गुप्ता, नेहा गुप्ता, ज्योति गुप्ता सहित हजारों लोग मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*