*शिक्षामित्र के तीन बच्चों ने किया कमाल,कामयाबी पर हो रही प्रशंसा**ब्यूरो मंंडल प्रभारीसुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय तहसील क्षेत्र के परसपुर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम बलमत्थर में एक शिक्षामित्र के तीन बच्चों ने कमाल कर दिया है, जिनकी आज चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। 
मालूम हो कि बलमत्थर गाँव निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह जिनकी धर्मपत्नी बेबी सिंह शिक्षामित्र हैं। इनके तीनों पुत्र-पुत्रियों ने अपने कठिन परिश्रम की बदौलत अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे जिले और समाज को गौरवान्वित किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इनके बड़े पुत्र का चयन CGL-2013 में तथा बड़ी पुत्री का हाल ही में UPPSC-2021 (Nursing officer) में हुआ है तथा छोटे पुत्र का UGC NET JRF-2022 इतिहास विषय से क्वालीफाई हुआ है। वर्तमान में सुशांत कुमार सिंह कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तैनात हैं तो पुत्री सुष्मिता सिंह (नर्सिंग ऑफिसर) UPPSC-2021 (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) मेडिकल कालेज लखनऊ में कार्यरत हैं, वहीं तीसरे नम्बर के प्रशांत सिंह UGC-2022 NET JRF (इतिहास) में सफलता हासिल किया है। एक सामान्य परिवार में पल बढ़ कर अपने गुरुजनों,परिजनों के साथ ही जिले का मान बढ़ाने पर इस परिवार की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*