*बहराइच आम आदमी पार्टी बहराइच के चुनाव प्रभारी विनय श्रीवास्तव की मौजूदगी में रिसिया व रूपैडीहा में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/पयागपुर संवाददाता राम प्रगास बहराइच*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता राम प्रगास बहराइच

 बहराइच के नगर पंचायत रिसिया/ रूपैडीहा में जिलाध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह जी के नेतृत्व में , मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रदेश सचिव/ नगर निकाय चुनाव प्रभारी श्री विनय श्रीवास्तव जी मौजूदगी में सम्पन्न हुआ 
नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण आजाद जी की अध्यक्षता व नगर पंचायत रूपैडीहा में नगर चुनाव प्रभारी श्री शकील अहमद जी की अध्यक्षता में सम्मेलन हुआ , रिसिया में सरस्वती नगर, गायत्री नगर, मोहम्मद पुर, रविदास नगर, राजेन्द्र नगर वार्ड के तमाम कार्यकर्ता को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई व आवेदन पत्र बांटे गए
साथ ही रूपैडीहा के दीनदयाल नगर, विवेकानंद नगर, जमुनहा,रुपैडीहा, सरस्वती नगर, दशहरा वार्ड में तमाम कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई व आवेदन पत्र वितरित किए।
नगर चुनाव प्रभारी श्री विनय श्रीवास्तव जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ट्रिपल सी के आधार पर प्रत्याशियों को टिकट देगी, जिसमें स्वच्छ छवि के ईमानदार लोगों को मैदान में उतारा जाएगा,विनय जी ने बताया कि नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड़ाई लड़ेंगे व सड़क,नाली निर्माण व सफाई को मुद्दा बनाकर पार्टी चुनाव लड़ेंगी।
पार्टी युद्ध स्तर पर वार्ड-वार्ड में सम्मेलन कर के पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

जिलाध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह जी ने बताया कि पार्टी आठों नगर पालिका/पंचायत में मजबूती से चुनाव लड़ेंगी, हमारे कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड, मोहल्ला-मोहल्ला ,गली-गली जाकर पार्टी की विचारधारा जन जन तक पहुंचाएंगे व केजरीवाल जी को मजबूत करेंगे।
जिसमें बौद्ध प्रांत सचिव रजत चौरसिया जी व यूथ विंग सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी दीपक श्रीवास्तव जी शामिल रहे।

इस दौरान नगर रिसिया/रुपैहडीहा के रिजवान मलिक जी, भीष्म त्रिपाठी, पंकज जी रमेश कुमार विश्वकर्मा, नसीरूद्दीन खान,राम गोपाल विश्वकर्मा,दिलीप कुमार ,शकील अहमद,राम मिलन आर्या,वसीम, चुन्नू,रियाज,सूरज सोनकर,फिरोज जी , बाबादीन, कुतुबुद्दीन जी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*