*ग्राम पंचायत चकरौत में वर्षों पूर्व निर्मित पक्की सड़क से काली परत गायब**जगह जगह केवल दिख रहे नुकीले पत्थर,राहगीरों का चलना मुश्किल* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकरौत में बीते कई वर्ष पूर्व निर्मित पक्की सड़क जो कर्नलगंज- बेलसर नवाबगंज मार्ग से हरदयाल पुरवा होकर चकरौत दुबाई मार्ग को जोड़ती है वह पूरी तरह से उजड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गई है।

मालूम हो कि क्षेत्र के विकास खण्ड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकरौत में सीबीएन मार्ग से हरदयाल पुरवा होकर चकरौत दुबाई मार्ग को जोड़ने वाली यह सड़क कई वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा निर्मित कराई गई थी,जिस पर तारकोल और गिट्टियों का कहीं अता पता नहीं है। यदि कुछ है तो बड़े-बड़े नुकीले पत्थर। जिससे राहगीरों का आवागमन काफी मुश्किल भरा काम है। वहीं आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बताते चलें कि कई बार इस सड़क की मरम्मत हेतु जनप्रतिनिधियों से मांग की गई है पर नतीजा शून्य रहा। जबकि इस सड़क से प्रतिदिन कई ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों का आवागमन होता है। लेकिन जिम्मेदार लोग जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं और मौन साधे हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*