*कर्नलगंज में कटरा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब*काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान करके की पूजा अर्चना,मेले में की खरीददारी**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा(




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज,गोण्डा। कार्तिक  पूर्णिमा के पावन पर्व पर कर्नलगंज में कटराघाट स्थित सरयू नदी के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने स्नान ध्यान कर पूजा अर्चना की। मंगलवार भोर से ही श्रद्धालुओं का सरयू नदी में स्नान करने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। कर्नलगंज क्षेत्र के कचनापुर कुटीघाट, यमदुतिया घाट, कटरा शहबाजपुर एवं मनिहारी घाट सहित अन्य तमाम पौराणिक स्थलों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान करके पूजा अर्चना किया। इस मौके पर जगह जगह लगे मेले में श्रद्धालुओं ने बच्चों के लिए खिलौने व मिठाई सहित अनेकों प्रकार की दुकानों से खरीददारी की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*