*पीड़ित महिला की तहरीर पर नामजद छह आरोपियों के विरुद्ध गाली गलौज,घर में घुसकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
परसपुर, गोण्डा। थाना क्षेत्र परसपुर के अन्तर्गत हरदी टांड़ गाँव निवासिनी महिला श्यामराजी ने थाने पर तहरीर देकर नामजद छह आरोपियों के विरुद्ध गाली गलौज,घर में घुसकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी टांड़ निवासी महिला श्यामराजी ने थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते छह नवंबर की शाम को करीब छह बजे वह अपने घर के अंदर बैठी थी। तभी विपक्षीगण एक राय होकर उसके घर में घुसकर लाठी डंडा से उसे मारने लगे तथा गाली गलौज किया। उसके लड़के राजू को भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बचाने दौड़े उसके नाती बलजीत, बहू उर्मिला को भी विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे बलजीत के शरीर में सिर में गंभीर चोटें तथा उर्मिला को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला के तहरीर पर गांव के ही सुमित पासवान, वीरेंद्र पासवान, रेखा, जोरई, रामप्रसाद एवं मधईपुर खांडेराय निवासी मीनू के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर संतोष कुमार सरोज का कहना है पीड़ित महिला के तहरीर पर नामजद छह आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच उप निरीक्षक अखिलेश यादव को सौंपी गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें